
हापुड़, सीमन / संजय कश्यप (ehapurnews.com):उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री मदन चौहान पर हुए हमले के मामले में वह बुधवार को हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और उन्होंने मामले में केस का पूर्ण खुलासा करने की मांग की। पूर्व मंत्री मदन चौहान ने बताया कि उन पर जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में हमलावरों द्वारा हमला किया गया। पिस्टल तानकर ट्रिगर दबाया गया। हालांकि इस दौरान गोली नहीं चली।
मदन चौहान ने बताया कि उन्होंने हापुड़ के कप्तान से पूरे केस को खोलने की मांग की है और उपद्रवियों की खोज करने के साथ-साथ उन्होंने कहा कि पुलिस पिस्टल भी बरामद करें। कहां से यह पिस्तौल आई? इसका भी खुलासा किया जाए। माफिया गिरी को विराम देना जरूरी है। उपद्रवियों की खोज की जाए। बदमाश खुलेआम घूम रहे हैं। एसपी ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
























