
13 फरवरी को राजकीय आई०टी०आई० कन्दौला, धौलाना जिला हापुड़ में रोजगार मेला
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय आई०टी०आई० धौलाना जिला हापुड़ के संयुक्त रूप से दिनांकः 13-02-2026 को राजकीय आई०टी०आई० कन्दौला, धौलाना जिला हापुड़ में एक रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा हैं। जिसमें निजी क्षेत्र की 10 कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। चयन प्रक्रिया कम्पनियों द्वारा साक्षात्कार कर चयनित किया जायेगा। जिसमें शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इण्टर, स्नातक, आई०टी०आई० एंव डिप्लोमा, स्नाकोत्तर इत्यादि अभ्यर्थी एवं दिव्यांगजन अभ्यर्थी भी भाग ले सकेगें। रोजगार मेले में भाग लेने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी www.rojgaarsangam.up.gov.in पर अपने यूजर आई०डी०-पासवर्ड से लॉगिन कर ऑनलाईन आवेदन अवश्य करें। किसी भी जानकारी के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय हापुड के दूरभाष न0-0122-2300121 पर सम्पर्क करें। अधिक से अधिक अभ्यर्थी रोजगार मेले प्रतिभाग कर रोजगार के अवसरों का लाभ उठायें।
रोजगार मेलों के आयोजन का कार्यक्रमः- राजकीय आई०टी०आई० कन्दौला, धौलाना हापुड़।
समय प्रातः 10 बजे
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069


























