
कब्रिस्तान में चल रहा था जुआ,पुलिस ने पकड़ा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):धौलाना पुलिस ने कब्रिस्तान में जुआ खेल रहे चार जुआरियों को धर दबोचा।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हजारो रूपए नकद व ताश बरामद की है।
हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं जुआरी व सट्टेबाजों अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना धौलाना पुलिस ने जुआ खेलते हुए चार जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से नकदी व ताश के पत्ते बरामद की है।आरोपी धौलाना के तेलीवाडा निवासी सलाहुद्दीन व इरफान तथा छोटा बाजार का राहुल व पछायला का पवन है।
अपने बच्चे की गणित की क्षमता को बढ़ाएँ। अपने बच्चे की एकाग्रता कौशल में सुधार लाएं। आज ही ज्वाइन करें SIP Abacus Hapus. फ्री ट्रायल क्लास के लिए सम्पर्क करें: 6396456731


























