
जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी
हापुड, सीमन(ehapurnws.com):जिला पंचायत चुनाव के कार्यक्रम की अभी घोषणा नही हुई है परन्तु लोगो ने अभी से दावेदारी ठोकनी शुरू कर दी है,उन्हीं मे से एक सैनिक संस्था के जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र त्यागी।
जिला पंचायत वार्ड नंबर 9 के सदस्य पद की उम्मीदवारी के लिए राष्ट्रीय सैनिक संस्था के प्रदेश प्रवक्ता व हापुड़ के जिला अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र त्यागी ने जिला पंचायत सदस्य पद हेतु उम्मीदवार की दावेदारी पेश की है।
विभिन्न दलो के नेताओ से गहरा सम्बन्ध रखने वाले ज्ञानेन्द्र त्यागी एक ईमानदार निर्भीक, और समर्पित उम्मीदवार हैं इनके पास एक लम्बा अनुभव है
ज्ञानेन्द्र त्यागी ने शुरुआत में ग्राम पंचायत सदस्य, उपप्रधान, प्रधान, इंटर कालेज के अध्यक्ष पद पर रहते हुए क्षेत्र का काफी नाम रोशन किया है खेती में भी इनकी पत्नी को उत्तर प्रदेश में सरसों उत्पादन में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया था ज्ञानेन्द्र त्यागी को भी जनपद स्तर पर मंसूर उत्पादन में प्रथम पुरस्कार मिल चुका है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
























