
हापुड़: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक लापता, तलाश शुरू
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कोतवाली क्षेत्र के बुलंदशहर रोड स्थित मोहल्ला कोटला मेवातियान का 23 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। काफी तलाश के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं लगा। स्वजन की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज की गई है। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में मोहल्ला कोटला मेवातियान के अय्यूब ने बताया उसका भाई जुनैद शुक्रवार दोपहर घर से कहीं जाने को कहकर निकला था। देर शाम तक वापस नहीं लौटा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर पर युवक की गुमशुदगी दर्ज कर ली है। पुलिस टीमें युवक की तलाश में जुट गई हैं। जल्द ही उसे सकुशल बरामद किया जाएगा।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
























