
पिलखुवा: बाइक फिसलने से चचेरे भाई घायल
हापुड़, सीमन/ रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के जीएस फ्लाईओवर के पास हाईवे पर बाइक फिसलने से चचेरे भाई घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि नोएडा से जनपद बुलंदशहर के गांव अमरपुर जा रहे फरकत और मासूम हाईवे से गुजर रहे थे। जीएस फ्लाईओवर के पास उनकी बाइक असंतुलित होकर फिसल गई। इसमें दोनों सड़क पर गिर कर घायल हो गए। राहगीरों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा लेकिन पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846
























