
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना पिलखुवा पुलिस ने करीब 08 माह पूर्व मौहल्ला रमपुरा में 02 पक्षों में घटित मारपीट व झगड़े की घटना में वांछित व फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी रामपुरा का मोनू है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।





















