
हापुड़, सीमन / अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लकवा का इलाज कराने पहुंची मोदीनगर की एक महिला अब स्वस्थ महसूस कर रही है। डॉक्टर अशरफ अली के नेतृत्व में महिला का उपचार कराया गया जो फिलहाल काफी हद तक ठीक है।
मोदीनगर की रहने वाली सौम्या शर्मा ने बताया कि लकवे के कारण उन्हें काफी ज्यादा परेशानी हुई जिसके बाद वह हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। डॉक्टर अशरफ अली के नेतृत्व में उनका उपचार किया। वह अब स्वस्थ है।






















