
हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र में प्रभावित विद्युत आपूर्ति से नाराज भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने पिलखुवा में ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता कार्यालय के बाहर गुरुवार को धरना देकर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान किसानों ने अपनी आवाज को उठाया।
किसानों ने कहा कि क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती और एक कार्यकर्ता के घर के बाहर से निकल रही विद्युत लाइन को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन अधिकारी सुनवाई नहीं करते। फोन न उठाने से नाराज कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। धरने के बीच अधिशासी अभियंता मनीष कुमार यादव मौके पर पहुंचे और किसानों की समस्याओं को सुना जिसका अधिशासी अभियंता ने शीघ्र निस्तारण करने का आश्वासन दिया जिसके बाद धरना समाप्त हुआ।























