
हापुड़, सीमन / संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव करीमपुर में उधार सामान देने से इनकार करने पर दबंगों ने दुकान में घुसकर महिला दुकानदार की पिटाई की जिससे महिला घायल हो गई। मौके से जुड़ी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामला गुरुवार की शाम का बताया जा रहा है जब कुछ लोग दुकान से सामान खरीदने पहुंचे लेकिन उन्होंने रुपए नहीं दिए। जब महिला दुकानदार ने रुपए मांगे तो आरोपी आग बबूला हो गया और उन्होंने महिला के साथ अभद्रता कर मारपीट की। मौके से जुड़ी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।























