
हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ा में स्थित नेमुक इंडिया एलएलपी बंद फैक्ट्री में एक कमरे में 44 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचे जिसने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान टुकर महत्व पुत्र शिव गोपाल निवासी जामसर गोपालगंज बिहार के रूप में हुई है जो फैक्ट्री में दीवार की रिपेयरिंग का कार्य करता था।
शुक्रवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि एक बंद पड़ी फैक्ट्री में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी मामले से अवगत कराया























