
हापुड़, सीमन / अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के बछलौता से एक धार्मिक यात्रा राजस्थान के बाबा मोहन राम मंदिर काली खोली धाम के लिए रवाना हुई जिसमें शामिल श्रद्धालु बाबूगढ़ छावनी पहुंचे और जयकारे लगाकर यात्रा यहां से रवाना हुई।
जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ के बछलौता से यात्रा शुरू हुई राजस्थान के बाबा मोहन राम मंदिर काली खोली धाम पर संपन्न होगी। यात्रा को देखते हुए श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। श्रद्धालु बाबूगढ़ छावनी में एक एकत्र हुए जहां उन्होंने पूजा अर्चना की और जयकारों के साथ यात्रा की शुरुआत हुई। इस अवसर पर सतपाल महाराज, चयन प्रकाश, संजय शर्मा, राजीव, शिवम चौधरी, रश्मि चौधरी, परमिता, रॉकी, गोपीचंद आदि उपस्थित रहे।






















