
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद के धौलाना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भोजपुर–पिलखुवा–धौलाना मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की स्वीकृति प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 39.62 करोड स्वीकृत किए है।यह रोड अब 7 फुट के स्थान पर 10 फुट चौडी होगी।विधायक धर्मेश तोमर की पहल पर यह स्वीकृति मिली है।
विधायक ने विश्वास जताया है कि
यह महत्वपूर्ण परियोजना क्षेत्रवासियों को सुरक्षित, सुगम एवं निर्बाध आवागमन प्रदान करेगी तथा ग्रामीण विकास, कृषि और स्थानीय व्यापार को नई गति देगी।
जनता के विश्वास और सतत प्रयासों से वर्षों पुरानी यह मांग पूरी हो सकी है। धौलाना के सर्वांगीण विकास हेतु वह प्रयास निरंतर जारी रखेंगे।






















