हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लगातार बेकाबू होता कोरोना घातक साबित हो रहा है। मंगलवार को कोरोना संक्रमण के मामलों ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया। आलम ये हैं कि जनपद हापुड़ के अब कोविड अस्पतालों में 825 सामान्य बैड, आईसीयू में 16 बेड और दस वेंटीलेटर ही बचे हैं।
हैल्थ डिपार्टमेंट के मुताबिक जनपद हापुड़ में कोरोना मरीजों के उपचार के लिए चार अस्पताल हैं। यह अस्पताल हैं: जीएस मेडिकल कॉलेज पिलखुवा, सरस्वती मेडिकल कॉलेज हापुड़, रामा मेडिकल कॉलेज पिलखुवा तथा जिला अस्पताल हापुड़। इन अस्पतालों में 1,186 सामान्य बेडों की व्यवस्था है जिनमें से 361 बेडों पर मरीजों का उपचार चल रहा है और 825 खाली हैं। वहीं आईसीयू में 124 बेडों पर मरीजों का उपचार जारी है और फिलहाल 16 आईसीयू बेड खाली हैं। वहीं 50 में 40 वेंटीलेटर पर मरीजों का इलाज जारी है और 10 वेंटीलेटर बचे हैं। फिलहाल इन अस्पतालों में 825 सामान्य बैड, आईसीयू में 16 बेड और दस वेंटीलेटर ही बचे हैं।
एलर्जी, चर्मरोग व गुप्तरोग की दवाईयों के लिए संपर्क करें: 9837509509





























