
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com/): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के तीन गांवों के जंगल में स्थित पांच नलकूपों से चोरों ने सामान चोरी कर लिया है। पीड़ित किसानों ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगाई है। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के कटीरा गांव के बाबूराम, सतपाल, अल्लीपुर के राजेंद्र, दीपक तथा पलवाड़ा के जयपाल के नलकूप जंगल में बने हैं। रविवार रात्रि में चोरों ने इनके नलकूप के ताले तोड़कर उसमें रखे स्टार्टर, केबिल, झटका मशीन आदि सामान चोरी कर लिया। सोमवार सुबह जब किसान खेतों पर कार्य करने पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला। थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द चोरों को गिरफ्तारी होगी।
































