
दहेज उत्पीड़न से परेशान विवाहिता ने की आत्महत्या, मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर जट्ट की रहने वाली सारिका की शादी एक फरवरी 2020 को सुमित उर्फ जॉनी के साथ हुई थी लेकिन शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग लगातार विवाहिता को प्रताड़ित करते। ऐसे में शुक्रवार को प्रताड़ना से परेशान सारिका ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले में पति और उसके मामा पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव शामपुर जट्ट के मुनेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी बहन सरिता की शादी 1 फरवरी 2020 को सुमित उर्फ जोनी के साथ हुई थी। शादी में उन्होंने 25 लाख रुपए खर्च किए थे और एक ऑल्टो कार भी दी थी। शादी के बाद पति और उसके मामा संजीव अतिरिक्त दहेज में 10 लाख रुपये, ब्रजा कार की मांग कर रहे थे। ऐसे में वह लगातार सारिका को मानसिक रूप से प्रस्तावित करते हैं लेकिन शुक्रवार को प्रताड़ना से तंग लाकर सारिका ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739
























