हापुड़, सीमन(ehapurnews.com):मां दुर्गा अष्टमी पर्व पर मंगलवार को बुलंदशहर रोड स्थित श्री मां मनसा देवी का पंखा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ निकाला गया। पंखे में माता रानी का डोला अनोखी ही छटा बिखेर रहा था। पंखे में कोविड- 19 का पालन करते हुए, चेहरे पर मास्क एवं दो गज की दूरी, सेनीटाइजर का विशेष ध्यान रखा गया। पंखा तहसील चौपला , अतरपुरा चौपला , चंडी रोड , मेरठ गेट पुलिस चौकी , बड़ी मंडी , पाटिया मंडी , कसेरठ बाजार , कोठी गेट होता हुआ मां मनसा देवी मंदिर पर विश्राम हुआ ।पंखे में शिवकुमार मित्तल , महेश तोमर , विजेंद्र कंसल , अनुज मित्तल , लाला राज किशोर , सुरेश चंद गुप्ता , मनीष अग्रवाल , अजय गर्ग , सोनू सैनी , सुनील सैनी , नत्थू सैनी , अंकित जिंदल , उमेश अग्रवाल आदि सेवादारों का सहयोग रहा ।
राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल
🔊 Listen to this राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन कुमार ने National Masters Athlete Championship 2026…
Read more






















