कुराना टोल प्लाजा पर सड़क सुरक्षा वाहन रैली एवं पम्पलेट वितरण कर लोगो को किया जागरूक










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एनएच-334 स्थित कुराना टोल प्लाजा पर Shrem InvIT SPV Freedompoint Expressway Pvt. Ltd. द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता वाहन रैली एवं पम्पलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
रैली के दौरान प्रतिभागियों द्वारा सड़क सुरक्षा से संबंधित नारों के माध्यम से राहगीरों एवं वाहन चालकों को जागरूक किया गया। साथ ही, सड़क उपयोगकर्ताओं को सड़क सुरक्षा संबंधी पम्पलेट वितरित किए गए, जिनमें सुरक्षित वाहन संचालन, यातायात नियमों के पालन तथा दुर्घटना रोकथाम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इसी दौरान उपस्थित सभी लोगों ने सड़क सुरक्षा की शपथ भी ली तथा आमजन में सड़क सुरक्षा का संदेश प्रसारित किया।

कार्यक्रम का आयोजन भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के परियोजना निदेशक श्री अमित प्रणव, उप प्रबंधक (तकनीकी) श्री संदीप कुमार एवं टीम लीडर (LASA) श्री के.के. सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रोजेक्ट मैनेजर श्री रोहित पांडेय एवं मेंटेनेंस मैनेजर श्री वैभव त्रिपाठी के नेतृत्व में श्री पंकज तिवारी, श्री नयन चावला, श्री विजय त्रिपाठी, श्री सौरभ सिंह, श्री निर्मल पांडेय, श्री शाहरुख खान, श्री संतोष कुमार तथा समस्त परियोजना टीम द्वारा किया गया।

रैली के दौरान अधिकारियों ने वाहन चालकों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, तेज गति से वाहन न चलाने, ओवरलोडिंग से बचने, तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने की सलाह दी। साथ ही, यातायात नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने का संदेश दिया गया।

रैली में बड़ी संख्या में वाहनों एवं सड़क उपयोगकर्ताओं ने भाग लिया तथा कंपनी द्वारा जनहित एवं सड़क सुरक्षा के लिए किए गए इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की।







  • Related Posts

    हापुड से नई दिल्ली के लिए ईएमयू रेल सेवा की मांग

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गाजियाबाद से सांसद अतुल गर्ग ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित बड़ौदा हाउस, नॉर्दर्न रेलवे मुख्यालय में महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा से मुलाक़ात…

    Read more

    मां ने अपने बेटे की हत्या की फर्जी सूचना पुलिस को दी

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस में उस समय हड़कंप मच गया। जब अपने बेटे की मौत के सदमे से जूझ रही…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड से नई दिल्ली के लिए ईएमयू रेल सेवा की मांग

    हापुड से नई दिल्ली के लिए ईएमयू रेल सेवा की मांग

    मां ने अपने बेटे की हत्या की फर्जी सूचना पुलिस को दी

    मां ने अपने बेटे की हत्या की फर्जी सूचना पुलिस को दी

    पिलखुवा: दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत

    पिलखुवा: दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत

    तिथि व्रत पर्व पत्रिका निर्माण पर भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा का मंथन जारी

    तिथि व्रत पर्व पत्रिका निर्माण पर भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा का मंथन जारी

    हापुड़ के बिजली फीडरों पर डबल केबल व्यवस्था लागू करें

    हापुड़ के बिजली फीडरों पर डबल केबल व्यवस्था लागू करें

    हापुड़ नगर पालिका पहुंची जीएसटी की एसआईबी की टीम

    हापुड़ नगर पालिका पहुंची जीएसटी की एसआईबी की टीम
    error: Content is protected !!