
हापुड़, सीमन / संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हाईवे पर बाइक सवार युवक से बदमाशों द्वारा हजारों रुपये की लूट का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया।
आपको बता दें कि प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक बाइक से हाईवे के रास्ते अपने गंतव्य की ओर जा रहा था। तभी घात लगाए बैठे बदमाशों ने उसे रोक लिया और उसके पास मौजूद हजारों रुपये की नकदी लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही थाना पिलखुवा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने पीड़ित युवक से घटना की पूरी जानकारी ली और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।























