
सड़क पर सामान बेचने वाले परिवार को पुलिस ने धमकाया, एसपी से लगाई न्याय की गुहार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली रोड़ स्थित सड़क किनारे मच्छरदानी और टब बेचकर रोज़ी-रोटी चलाने वाले एक परिवार ने टीपी नगर चौकी के पुलिसकर्मी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि टीपीनगर चौकी में तैनात एक पुलिसकर्मी ने उनके साथ अभद्रता की, सामान हटवाने के लिए डराया-धमकाया और मानसिक उत्पीड़न किया जिससे पीड़ित परिवार काफी परेशान है।
पीड़ित परिवार का कहना है कि वे लंबे समय से तय स्थान पर अपना छोटा सा व्यापार कर रहे हैं। ना उनके पास कोई घर है और नहीं ही कोई जमीन है, लेकिन इसके बावजूद पुलिसकर्मी ने अचानक सख्त रवैया अपनाते हुए न सिर्फ अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया, बल्कि जबरन सामान हटाने का दबाव भी बनाया। घटना से आहत परिवार एसपी कार्यालय पहुंचा और प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।
“द रेमंड शॉप” से खरीदें शादी में “लेने-देने के जोड़े” के स्पेशल गिफ्ट बॉक्स: 9149331926























