
ससुराल पक्ष के लोगों ने मांगी गाड़ी व नकदी, की मारपीट, मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव छतनौरा निवासी नेहा ने ससुराल पक्ष पर दहेज में गाड़ी, 20 लाख रुपए की मांग पूरी न करने पर मारपीट कर उन्हें व उनकी पुत्री को घर से निकलने का आरोप लगाया है। विवाहिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
नेहा ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 5 फरवरी 2022 को उसकी शादी मेरठ जनपद के शाहजहांपुर किठौर निवासी सतवंत सिंह के साथ हुई थी। मायके वालों ने उनकी शादी में करीब 26 लाख रुपए खर्च किए थे। शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों ने अतिरिक्त दहेज की मांग करनी शुरू कर दी। इस दौरान दहेज में नकदी व गाड़ी की मांग करते और उसे जमकर प्रताड़ित करते। आरोपी है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला और उसकी बेटी को घर से निकाल दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365






























