पत्रकार ने सड़क हादसे में घायलों की मदद की










पत्रकार ने सड़क हादसे में घायलों की मदद की

जहापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नपद में एक पत्रकार ने मानवता की मिसाल पेश की है। पत्रकार गुफरान करीम ने अपनी तत्परता से सड़क दुर्घटना में घायल दो व्यक्तियों की मदद कर उन्हें समय पर उपचार उपलब्ध कराया।
कुत्ते के आने से अनियंत्रित हुई बाइक
मामला शुक्रवार की दोपहर करीब 1:00 बजे का है। लालपुर से ततारपुर बाईपास के बीच किठोर फ्लाईओवर के पास मेरठ की ओर से आ रहे दो बाइक सवारों के सामने अचानक एक कुत्ता आ गया। कुत्ता बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों का विवरण
दुर्घटना में घायल हुए व्यक्तियों की पहचान निम्नलिखित रूप में हुई है:
घनश्याम (50 वर्ष) पुत्र पन्नालाल, निवासी ग्राम शाहबाजपुर, जिला अमरोहा, विनोद (35 वर्ष) पुत्र रोहण शर्मा, निवासी ग्राम शाहबाजपुर, जिला अमरोहा हैं।
तत्काल मिला उपचार:
मौके से गुजर रहे पत्रकार गुफरान करीम ने बिना देरी किए घटना का संज्ञान लिया। उन्होंने तत्काल 1033 हेल्पलाइन पर कॉल कर नेशनल हाईवे एंबुलेंस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पैरामेडिकल स्टाफ नवनीत कुमार मौके पर पहुँचे और घायलों को प्राथमिक उपचार देकर राहत पहुँचाई। स्थानीय लोगों ने गुफरान करीम की इस सजगता और सेवा भाव की प्रशंसा की है।

ऋषभ चाप कॉर्नर पर रोटी-सब्जी, चाऊमीन, चाप, रोल सब कुछ उपलब्ध: 7248495020







  • Related Posts

    दहेज लालची ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, अब गया जेल

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दहेज के लालच में पत्नी को मौत के घाट उतारने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।हापुड पुलिस द्वारा…

    Read more

    विश्व कैंसर दिवस पर सरस्वती आयुर्विज्ञान संस्थान ने व्यापक सामुदायिक जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): सारस्वती आयुर्विज्ञान संस्थान, हापुड़ के सामुदायिक चिकित्सा विभाग के अंतर्गत शहरी स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र क्षेत्र में विश्व कैंसर दिवस के…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दहेज लालची ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, अब गया जेल

    दहेज लालची ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, अब गया जेल

    विश्व कैंसर दिवस पर सरस्वती आयुर्विज्ञान संस्थान ने व्यापक सामुदायिक जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया

    विश्व कैंसर दिवस पर सरस्वती आयुर्विज्ञान संस्थान ने व्यापक सामुदायिक जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया

    गढ़: सभासदों ने चेयरमैन के खिलाफ खोला मोर्चा, मेरठ मंडलायुक्त से की शिकायत

    गढ़: सभासदों ने चेयरमैन के खिलाफ खोला मोर्चा, मेरठ मंडलायुक्त से की शिकायत

    दौमी पुल के नीचे जमीन उपखंडों में बंटी

    दौमी पुल के नीचे जमीन उपखंडों में बंटी

    गढ़: नालियों का गंदा पानी सड़क तक पहुंचा

    गढ़: नालियों का गंदा पानी सड़क तक पहुंचा

    महिला थाना प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मी पुरस्कृत

    महिला थाना प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मी पुरस्कृत
    error: Content is protected !!