
दिव्यांगों को ट्राई साइकिल की वितरित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़। गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर 26 जनवरी को जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग की ओर से दिव्यांगों को ट्राई साईकिल वितरित की गई। जिसमें दिव्यांग राज्य सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष व दिव्यांग निशक्तजन विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में पधारे और दिव्यांग जनों को ट्राई साईकिल का वितरण किया। उससे पहले एक बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें जिलाधिकारी अभिषेक पांडे, अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार, पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम, दिव्यांग समाज कल्याण अधिकारी ऋचा गुप्ता के साथ दिव्यांग राज्य सलाहकार बोर्ड के सदस्य भागीरथ उर्फ भरतलाल शर्मा भी मौजूद रहे। दिव्यांग राज्य सलाहकार बोर्ड के सदस्य भागीरथ उर्फ भरतलाल शर्मा ने अपने दिव्यांग जन साथियों की समस्याओ के विषय में गहनता से चर्चा की। जिसमें मुख्य तौर पर यह चर्चा की गई कि ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे दिव्यांग जन, जिनके पास खुद के आवास नहीं हैं। जैसे तैसे करके किराए के मकान पर अपना जीवन बसर कर रहे हैं। ऐसे दिव्यांग जनों के लिए आवास की उन्होंने आवाज उठाई और कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में किराए के मकान में रह रहे दिव्यांग जनों के पास अपना खुद का मकान होना चाहिए। इसके लिए केंद्र और प्रदेश सरकार मिलकर आवश्यक कदम उठाए और इस दिशा में कार्य करें। भरतलाल शर्मा ने कहा कि दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल देने की बजाय इलेक्ट्रिक स्कूटी की व्यवस्था भी केंद्र और प्रदेश की सरकारों द्वारा सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने कहा कि राजस्थान में पहले से ही राज्य सरकार की ओर से दिव्यांगजनो के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटी की व्यवस्था कराई जा रही है। उसी को आधार मानते हुए उत्तर प्रदेश में भी ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे दिव्यांग समाज के लोगों के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटी की व्यवस्था कराई जाए। उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार के द्वारा दिव्यांग जनों के लिए एक योजना के अंतर्गत उन्हें दुकान बनाने के लिए 10 हजार रुपए और दुकान में सामान बेचने के लिए 10 हजार रुपए की सहायता राशि राज्य सरकार उपलब्ध कराती है जो कि उनके लिए पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा है कि दुकान बनाने के लिए सरकार 10 हजार रुपए की राशि को बढ़ाकर 50 हजार रुपए करें और रोजगार के लिए मिलने वाली 10 हजार रुपए की राशि को बढ़ाकर 1 लाख रुपए किया जाए। साथ ही यह भी कहा कि 80% दिव्यांग जनों को जो बैटरी संचालित ट्राई साइकिल दी जाती है वह बैटरी संचालित ट्राई साइकिल 50% दिव्यांगजनों को भी दी जाए। इसी के साथ ही उन्होंने यह बात भी रखी कि 1 साल से दिव्यांग जनों को यह झूठा आश्वासन दिया जा रहा है कि दिव्यांग बोर्ड की तरफ से दिव्यांग जनों की पेंशन राशि को ₹1000 से बढ़ाकर 1500 रुपए राशि बोर्ड में 1 वर्ष पहले ही पास कर दी गई थी। लेकिन वह राशि अभी तक सिर्फ कागजों तक में ही सीमित है अभी तक उनके खाते में ₹1000 प्रति माह की ही पेंशन उन्हें मुहैया सरकार की ओर से कराई जा रही है। शहरी क्षेत्रों में रह रहे दिव्यांग जनों के लिए भी जिलाधिकारी अभिषेक पांडे जी ने दिव्यांग बोर्ड के सदस्य भागीरथ उर्फ भरतलाल शर्मा को को राज्य सरकार के द्वारा आवास दिलाने का भरोसा दिलाया है।

हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068
























