
गढ़मुक्तेश्वर: छात्राओं को पाठ्य सामग्री वितरित की
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर के आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में 125 से अधिक छात्राओं को आशुतोष शर्मा के द्वारा पाठ्य सामग्री वितरित की गई। आशुतोष शर्मा ने बताया पहले चरण में 5000 छात्र-छात्राओं को पाठ्य सामग्री वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है। गढ़मुक्तेश्वर के प्रत्येक स्कूल एवं इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं को पाठ्य सामग्री वितरित की जाएगी।
शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार एवं ग्रामीण विकास को लेकर लगातार हमारी टीम काम कर रही है और हमारा उद्देश्य है गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा शिक्षा स्वास्थ्य एवं रोजगार के क्षेत्र में सबसे बेहतर विधानसभा हो।
समाजवादी नेता आशुतोष सरवन ने बताया अब तक लगभग 1500 बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की जा चुकी है और यह क्रम लगातार जारी रहेगा।
आदर्श इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य ने छात्र-छात्राओं को पाठ्य सामग्री बांटने की इस पहल का समर्थन किया और इसको सराहनीय कदम बताया। आदर्श इंटर कॉलेज की छात्राओं के लिए आगे भी कार्यक्रम लगातार जारी रहेंगे।
गढ़ गंगा विश्वविद्यालय को लेकर भी हमारी टीम लगातार आवाज उठा रही है और आने वाले समय में गढ़मुक्तेश्वर में गढ़ गंगा विश्वविद्यालय अवश्य बनेगा। कार्यक्रम में अंकित भड़ाना वीरेंद्र कश्यप अंकित कौशिक हरिकृष्ण आदि लोग शामिल हुए।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)























