
बहन को ला रहे दिव्यांग भाई के साथ दबंगों ने की मारपीट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव बागड़पुर निवासी वीरेंद्र कुमार पुत्र चरण सिंह ने बताया कि वह रक्षाबंधन के पर्व से एक दिन पहले गुरुवार को अपनी बहन कुसुमलता को लेकर गांव जा रहे थे। जैसे ही वह बाबूगढ़ क्षेत्र में एक नर्सिंग होम के पास पहुंचे तो एक सवारी ने उन्हें रुकने का इशारा किया। जैसे ही उन्होंने ई-रिक्शा के ब्रेक लगाए तो पीछे से एक गाड़ी में सवार लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर जमकर मारपीट की।
पीड़ित ने बताया कि वह दिव्यांग है। कार सवारों ने उन्हें गंदी-गंदी गालियां दी। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की। बीच बचाव करने आई बहन के साथ भी अभद्रता की। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#Property में निवेश करने व किसी भी प्रकार का #Insurance कराने के लिए संपर्क करें: 7351777979




















