
खोए हुए मोबाइल पाकर लोग हुए खुश
हापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ पुलिस ने खोये हुए मोबाइल फोन स्वामियों को वापिस दिलाकर उनके चेहरे पर खुशी लौटा दी।
हापुड जनपद में गुमशुदा व खोये हुए मोबाइल की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत भारत सरकार द्वारा संचालित सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर थाना धौलाना पुलिस द्वारा अथक प्रयास करते हुए 09 मोबाइल फोन (कीमत करीब 2,00,000/- रुपये) तलाश कर मोबाइल फोन स्वामियों को सुपुर्द किये गये।
मोबाइल फोन स्वामियों ने मोबाइल पाकर हापुड़ पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069
























