
👁 0 views Views
नन्हें बच्चों के साथ खेलते दिखे DM व SP
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): गणतंत्र दिवस के अवसर पर हापुड़ की पुलिस लाइन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए हापुड़ के जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय नन्हें बच्चों के साथ खेलते दिखाई दिए। हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवरज्ञाननंजय सिंह और डीएम हापुड़ अभिषेक पांडेय की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वह बच्चों के साथ खेलते हुए दिखाई दिए। इस दौरान एसपी और डीएम ने एक-एक बच्चा अपनी गोद में बिठाया और उनके साथ बातचीत करने लगे। इस दौरान बच्चे भी खूब किलकारी मारकर हँसे और खेले।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559





























