देश की सेवा सर्वोच्च जिम्मेदारी: जीएस विश्वविद्यालय के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशि शर्मा










देश की सेवा सर्वोच्च जिम्मेदारी: जीएस विश्वविद्यालय के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशि शर्मा

हापुड़, सीमन/रियाज अहमद (ehapurnews.com): जीएस विश्वविद्यालय में 77वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्साह एवं गरिमा के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। विश्वविद्यालय परिसर में वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशि शर्मा एवं प्रो चांसलर डॉ. अंकित शर्मा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो उठा।
अपने संबोधन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशि शर्मा ने कहा कि “देश की सेवा प्रत्येक नागरिक का सर्वोच्च कर्तव्य है। हमारे सैन्य बल कठिन परिस्थितियों में सीमाओं पर खड़े होकर देश की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। शहीदों और उनके परिवारों का योगदान अतुलनीय है, जिसे कभी भी कम नहीं आंका जा सकता।” उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित में सक्रिय भागीदारी एवं सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।
प्रो चांसलर डॉ. अंकित शर्मा ने कहा कि “हम अत्यंत भाग्यशाली हैं कि हमें शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य करते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का अवसर प्राप्त हुआ है। चिकित्सा सेवाओं और उच्च शिक्षा का विस्तार किसी भी विकसित राष्ट्र का आधार होता है और जीएस विश्वविद्यालय इस दिशा में निरंतर प्रगति करने के लिए प्रतिबद्ध है।”
कार्यक्रम में वर्ष 2024–25 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों, शिक्षकों एवं अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान प्रतीक देकर सम्मानित किया गया। इस पहल का उद्देश्य कर्मचारियों में कार्य के प्रति प्रोत्साहन एवं संस्थागत विकास की भावना को मजबूत करना बताया गया।
विशेष आकर्षण के रूप में छात्रों एवं कर्मचारियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिनमें देशभक्ति गीत, नृत्य एवं भजन शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन उप निदेशक एस. एन. सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने सांस्कृतिक गतिविधियों को संस्थान की सकारात्मक ऊर्जा एवं मानवीय मूल्यों को विकसित करने का माध्यम बताया।
कार्यक्रम में डीन डॉ. प्रदीप गर्ग, मुख्य अस्पताल प्रशासक एस. कुमार, मनोज शिशोदिया, सुमित सिंह, नवनीत भारद्वाज, भावना सिंह, सहित अनेक संकाय सदस्य, अधिकारी, चिकित्सक, छात्र एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में मिठाई वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739








  • Related Posts

    11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ की एएनटीफ यूनिट व पिलखुआ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नेपाल के एक तस्कर को छिजारसी टोल से आगे हिम्मतपुर कट…

    Read more

    ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / पंकज कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ विकास खंड के ग्राम पंचायत महमूदपुर में बुधवार को जल मिशन योजना के अन्तर्गत हर घर जल पहुंचाने के…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया

    11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया

    ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

    ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

    कस्तूरबा विद्यालय के छात्रों ने पीएम संग्रहालय का भ्रमण किया

    कस्तूरबा विद्यालय के छात्रों ने पीएम संग्रहालय का भ्रमण किया

    परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत

    परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत

    किसान नेता के आत्मदाह के प्रयास से हड़कंप

    किसान नेता के आत्मदाह के प्रयास से हड़कंप

    चाकू व अवैध शराब पर मिली सजा व अर्थदण्ड

    चाकू व अवैध शराब पर मिली सजा व अर्थदण्ड
    error: Content is protected !!