
दरोगा द्वारा घर से भागे प्रेमी युगल का निकाह कराने के मामले में विभागीय जांच शुरू
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंज्य सिंह ने धौलाना में तैनात दरोगा जब्बार अहमद को लाइन हाजिर किया जिस पर घर से भागे एक प्रेमी युगल का चोरी छिपे निकाह कराने का आरोप है। शिकायत मिलने के पश्चात एसपी ने प्रथम दृश्ट्या दोषी मिलने पर दरोगा को लाइन हाजरी किया। पूरे प्रकरण की विभागीय जांच जारी है।
मेरठ के किठौर का शादाब एनटीपीसी में ट्रक चालक है जिसका धौलाना क्षेत्र के गांव निधावली में एक परिवार के यहां आना जाना था। जहां रहने वाली शबनम से उसकी नजदीकियां बढ़ गई और दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। इसके बाद 18 जनवरी को शादाब युवती को लेकर घर से फरार हो गया जब युवती के स्वजन को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने देहरा क्षेत्र में युवती को पकड़ा जबकि युवक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस युवती को थाने ले आई जिसके बाद उसने युवक को भी एनटीपीसी से गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि 21 जनवरी को थाने में तैनात दरोगा जब्बार अहमद ने कथित रूप से कानूनी प्रक्रियाओं को दरकिनार कर दोनों का चुपचाप निकाह करा दिया जिसकी जानकारी होने पर गांव के उम्मेद, समीर, अब्दुल हसन ने मामले की शिकायत एसपी से की। एसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया और विभागीय जांच के आदेश दिए।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365




























