
मतदाता दिवस पर मतदाताओं को किया जागरूक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय जनता युवा मोर्चा हापुड़ के तत्वाधान में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के शुभ अवसर पर नव-मतदाता अभियान को लेकर रविवार हापुड़ उत्तरी मंडल में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नवीन वोट बनाने का काम किया जिसमें नव मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिला उपाध्यक्ष/ विधानसभा संयोजक मोहित पाल ने बताया कि अधिकतम वोट बनाने का कार्य पूरे देश प्रदेश में भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ता कर रहे हैं और प्रत्येक बूथ पर ज्यादा से ज्यादा वोट ऑनलाइन व ऑफ़लाइन बनाने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है और आने वाले चुनाव में एसआईआर से संबंधित कोई समस्या ना आए युवा को घर घर जाकर जागरूक किया जा रहा है जिसमें मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष सचिन सिरोही अभियान के सहसंयोजक बिट्टू जाटव कृष्णा शर्मा विपिन शर्मा हर्ष मोगा आकाश शिवा कुमार आकाश जाटव व प्रशांत शर्मा आदि उपस्थित रहे।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559





























