
पिलखुवा: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर निकाली जागरूकता रैली
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में रविवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें स्कूली बच्चों, एनसीसी कैडेट्स, अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान सभी को मतदान के लिए प्रेरित किया और मतदाताओं को जागरूक करने का संकल्प लिया।
पिलखुवा में आयोजित कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राएं, एनसीसी कैडेट्स, हाथों में तख्तिया लेकर सड़कों पर उतरे जिसपर जागरूकता भरे स्लोगन लिखे थे। सर्वोदय इंटर कॉलेज से शुरू हुई यह रेली मुख्य बाजार, प्रमुख मार्गो से होते हुए पिलखुवा के राजपूताना इंटर कॉलेज पहुंची जहां सभी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर अपना कर्तव्य निभाने की शपथ ली। इस दौरान मतदाताओं को मताधिकार के प्रति जागरूक किया। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। कार्यक्रम में एसडीएम मनोज, सीओ अनीता चौहान, थाना प्रभारी पिलखुवा श्योपाल, तहसीलदार, बीएलओ आदि उपस्थित रहे।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025






























