
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर निज़ामपुर बाईपास के पास स्थित एस ए इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को बसंत पंचमी के पावन अवसर पर हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ज्ञान, विद्या एवं कला की देवी मां सरस्वती की वंदना एवं दीप प्रज्वलित कर की गई।
इसके पश्चात विद्यालय की शिक्षिकाए रुक्मणी एवं अदिति वर्मा ने बसंत पंचमी की महत्वता पर प्रकाश डाला। विद्यालय की प्रधानाचार्या सरिता शर्मा ने अपने संबोधन में बसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को विद्या के प्रति समर्पित रहने, अनुशासन अपनाने तथा निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का संपूर्ण वातावरण पीले रंग की सजावट और उल्लास से भर गया। साथ ही त्याग देशभक्ति और दृढ़ संकल्प के प्रतीक नेताजी सुभाष चंद्र बोस को भी स्मरण किया गया जिससे विद्यालय प्रांगण “भारत माता की जय” की उद्घोष से गूंज उठा।
विद्यालय की डायरेक्टर जयश्री सिंह तोमर ने बसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “यह पर्व ज्ञान, सर्जन और नई ऊर्जा का प्रतीक है। जीवन में ज्ञान के साथ-साथ ईमानदारी और अनुशासन के साथ अध्ययन करें।
अंत में कार्यक्रम का समापन मां सरस्वती से विद्या, बुद्धि और सद्बुद्धि की कामना के साथ किया गया। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com


























