
मंत्रोच्चारण व सरस्वती पूजन के साथ विद्यालय में हुआ विद्यारम्भ संस्कार का भव्य आयोजन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ के सरस्वती शिशु मंदिर, मोदीनगर मार्ग, हापुड़ के प्रांगण में ज्ञान और कला की देवी मां सरस्वती की प्रकटोत्सव का पर्व बसंत पंचमी एवं हकीकत राय बलिदान दिवस अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर विद्यालय में विशेष रूप से विद्यारम्भ संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नए प्रवेश लेने वाले नन्हे मुन्ने बच्चों ने शिक्षा जगत में अपना पहला कदम रखा।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य और मुख्य अतिथि द्वारा सरस्वती वंदना के साथ किया गया।
इसके पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पुरोहितों द्वारा नन्हें शिशुओं का विद्यारंभ संस्कार संपन्न कराया गया। हकीकत राय की बहुत ही सुंदर लघु नाटिका शिशुओं द्वारा प्रस्तुत की गई।
नन्हे शिशुओं ने ऊं और स्वास्तिक उकेर कर अपनी औपचारिक शिक्षा की शुरुआत की। कार्यक्रम प्रमुख रितिका कंसल एवं अंजू शर्मा रहीं।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव फोगाट ने कहा बसंत पंचमी का दिन शिक्षा के आरंभ के लिए सर्वश्रेष्ठ है। उन्होंने बताया कि विद्यारंभ संस्कार में सम्मिलित होने वाले शिशु शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति व उच्च शिक्षा प्राप्त करते हैं।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846


























