
गांव पूठ में फिर हुए विवाद के दौरान हुई मारपीट में पांच घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पूठ में बुधवार को दो पक्षों के बीच हुआ विवाद गुरुवार को एक बार फिर भड़क गया। इस दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान गांव में दहशत की स्थिति बन गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला संभाला।
गुरुवार को दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने आ गए। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले। गुरुवार को हुई मारपीट में रविंद्र, राहुल, किरण, मूर्ति और शिवकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)



























