
उद्यमी माधव माहेश्वरी ने डिप्टी सीएम से मुलाकात कर योजनाओं की प्रशंसा की
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित सिद्धबली मार्बल्स पर कुछ देर के लिए रुके उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री का व्यापारियों ने जोरदार स्वागत किया। हापुड़ के बाजार बजाजा में स्थित रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज के संचालक माधव माहेश्वरी ने भी डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का पटका पहनाकर स्वागत किया और सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रशंसा की। माधव माहेश्वरी ने सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि सरकार व्यापारियों के हित में लगातार कार्य कर रही है।
आपको बता दें कि बुधवार को उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक हापुड़ दौरे पर आए थे। जहां उन्होंने निर्माणाधीन पुलिस लाइन, निर्माणाधीन जिला जेल, जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक भी की। इसके पश्चात वह गढ़रोड पर पहुंचे और व्यापारियों से मुलाकात की।

हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069

























