
पिलखुवा: मोबाइल की दुकान पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के कोतवाली पिलखुवा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार शाम पिलखुवा बस अड्डे पर मोबाइल की दुकानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी निरीक्षक श्योपाल सिंह द्वारा किया गया।
चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने मोबाइल दुकानों पर रखे गए मोबाइल फोन, खरीद-फरोख्त से संबंधित बिल व अन्य आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की। साथ ही दुकानदारों को बिना बिल के मोबाइल न खरीदने-बेचने और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना पुलिस को देने के निर्देश दिए गए।
थाना प्रभारी निरीक्षक श्योपाल सिंह ने बताया कि यह अभियान चोरी व लूट के मोबाइल की खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने तथा आमजन में सुरक्षा का विश्वास बनाए रखने के लिए चलाया गया है। आगे भी इस प्रकार के अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आम नागरिकों और दुकानदारों ने संतोष व्यक्त किया।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739























