
सड़क सुरक्षा माह मे लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):सडक सुरक्षा माह में सोमवार को लोगो मे जागरूकता बढ़ाने और स्टाफ और सड़क इस्तेमाल करने वालों की भलाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से छजारसी टोल प्लाजा पिलखुआ में एक आई चेक-अप, चीनी,बलगम और ब्लडप्रेशर जाँच कैंप का आयोजन किया गया।
हापुड़ जिला क्षय रोग अधिकारी/ACMO डॉ. राजेश सिंह जिला पी 0पी0 एम0 कोऑर्डिनेटर सुशील चौधरी नेत्र परीक्षण अधिकारी कुलवंत सिंह सहित अपनी टीम के साथ मरीजों की जाँच की.
यह कार्यक्रम श्री अनिल कुमार शर्मा (प्रोजेक्ट हेड) श्री राममेहर प्लाजा मैनेजर , श्री रुपेश कुमार सिंह प्लाजा मैनेजर, श्री अनिल दुबे सेफ्टी मैनेजर क्यूब हाईवे द्वारा किया गया ,
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ सिया राम वर्मा RTO , श्री रमेश चोवे ARTO , श्री आशुतोष उपाध्याय PTO , श्री राजेश्वर कुशवाहा PTO, श्री राज वर्धन चौहान IE (NHAI ), श्री अमित शर्मा GM (APECL) उपस्थित रहे.
शिविर में कुल १६५ लोगो की आँख, शुगर, बलगम, और ब्लड्प्रेशर की जाँच की गयी और ७५ लोगो को मुफ्त में चस्मा दिया गया,
इसके साथ ४५ लोगो को हेलमेट दिया गया जो बिना हेलमेट लगाए हुए बाइक चलाते हुए मिले, उनसे सुरक्षित यात्रा के लिए हेलमेट लगाने के लिए प्रोत्साहित और प्रशिक्षण दिया गया।
इस कैंप का उद्देश्य आंखों की जांच करना, आंखों की देखभाल के लिए बेसिक गाइडेंस देना और सुरक्षित ड्राइविंग और सड़क का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करने के लिए अच्छी नज़र के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करना है, और यह पहल जनता की सुरक्षा के हित में की जा रही है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559





























