
मकर संक्रांति पर जगह-जगह हुआ खिचड़ी का वितरण
हापुड, सीमन ( ehapurnews.com):मकर संक्रांति पर गुरुवार को श्रध्दालुओं ने जगह-जगह खिचड़ी का वितरण कर सनातन व भारतीय संस्कृति के प्रति निष्ठा व्यक्त की।राहगीरों व असहाय लोगों ने प्रसाद ग्रहण श्रध्दा व्यक्त की।हापुड का शायद ही कोई ऐसा मार्ग बचा हो,जहां प्रसाद वितरित न किया गया हो।इसके अतिरिक्त घर-घर खिचड़ी का पूजन कर गरीबों को दी गई और गर्म वस्त्र दान किए। त्यागी समाज व महाकवि महात्मा शेढू सिंह महाराज समिति हापुड़ के तत्वावधान में सेढू सिंह महाराज की छतरी के निकट एक भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें कढी चावल का भोग प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर गायत्री परिवार के सुधीर त्यागी, राष्ट्रीय सैनिक संस्था हापुड़ के जिला अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र त्यागी,मुकेश त्यागी, चौधरी निखिल त्यागी, राजुकमार त्यागी, हेमंत, प्रशांत त्यागी आदि उपस्थित थे।
हापुड के नवीन मंडी स्थल पर विधायक विजयपाल आढती व व्यापारियों ने खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया।
रवि स्नैक्स कॉर्नर: अमूल मक्खन से बनीं तवा चाप खाने के लिए आर्डर करें: 9917226600 पर

































