हापुड़, सीमन/स्पेशल डेस्क (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ समेत उत्तर प्रदेश में कोरोना तेजी से बेकाबू हो रहा है। वायरस की इस दूसरी लहर को काबू में करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के सभी ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में रविवार को साप्ताहिक बन्दी का ऐलान किया है। इस अवधि में केवल स्वच्छता, सैनिटाइजेशन और आपातकालीन सेवाओं ही जारी रहेंगी।
जानें क्या रहेगी अवधि:
इस दौरान जरूरी सेवाओं की छूट रहेगी। लॉकडाउन (Lockdown) की अवधि के दौरान पूरे उत्तर प्रदेश में सफाई अभियान चलाया जाएगा और सैनेटाइजेशन के साथ फॉगिंग की जाएगी। सरकार की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार लॉकडाउन की अवधि शनिवार रात 8 बजे शुरू हो जाएगी और सोमवार सुबह 7 बजे तक लागू रहेगी। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़ बाकी सभी दफ्तर बंद रहेंगे।
दिल्ली-राजस्थान में वीकेंड कर्फ्यू आज से:
राजधानी दिल्ली में शुक्रवार रात से वीकेंड कर्फ्यू का ऐलान किया गया है यानी शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर दिल्ली में सबकुछ बंद रहेगा। वहीं राजस्थान में शुक्रवार शाम 6 बजे से वीकेंड कर्फ्यू लागू हो जाएगा। इस दौरान जरूरी सेवाओं को छूट रहेगी।
प्लम्बर और समरसेबिल लगवाने के लिए संपर्क करे: 9811511213, 8800771632:























