सेवादल यंग ब्रिगेड ने किया कांग्रेस जिलाध्यक्ष का स्वागत, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की मनाई पुण्यतिथि












हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):रविवार को पीर बहाउद्दीन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत हुआ। सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रदेश महासचिव निसार पठान ने यंग ब्रिगेड के पदाधिकारियों सहित कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी का प्रथम बार पीर बहाउद्दीन पहुंचने पर अपना हर्ष व्यक्त किया और फूल माला पहनाकर स्वागत किया हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा हैं कि कांग्रेस सेवादल पार्टी के लिए रीढ़ की हड्डी हैं। सेवादल के कार्यकर्ताओं का योगदान पार्टी को एक नई ऊर्जा और गतिमान बनाता हैं। सेवादल के पदाधिकारियों द्वारा किए गए स्वागत के लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने आभार व्यक्त किया हैं। इसी दौरान जिला उपाध्यक्ष रामप्रसाद जाटव का जन्मदिन भी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं भेंट की। कांग्रेसियों ने जिला उपाध्यक्ष रामप्रसाद जाटव के दीर्घायु होने की कामना की हैं। कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि भी मनाई। लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर कांग्रेस जनों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी को याद करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि शास्त्री जी ने काशी विद्यापीठ से शास्त्री की उपाधि प्राप्त की। भारत की स्वतन्त्रता के पश्चात शास्त्री जी को उत्तर प्रदेश के संसदीय सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था। गोविंद बल्लभ पंत के मन्त्रिमण्डल में उन्हें पुलिस एवं परिवहन मन्त्रालय सौंपा गया। परिवहन मन्त्री के कार्यकाल में उन्होंने प्रथम बार महिला संवाहकों (कण्डक्टर्स) की नियुक्ति की थी।सेवादल यंग ब्रिगेड के नवनियुक्त प्रदेश महासचिव निसार पठान ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी को पंडित नेहरू और मौलाना अबुल कलाम आजाद की तस्वीर भेंट की। SIR हापुड़ की गठित टीम के सदस्यों में पूर्व विधायक गजराज सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन का भी फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा, जिला उपाध्यक्ष रामप्रसाद जाटव, डॉक्टर फराहीम, मुजम्मिल मलिक, जलालुद्दीन सैफी, सद्दाम अब्बासी, वाहिद सैफी, मुजाहिद अब्बासी, इमरान, रईस अन्नू, हारून सिद्दीकी, शहजाद मेवाती, राजू भारती, इमरान, दीपक, सादक कुरैशी, नईम राईन, आशु, वाहिद सैफी, विक्की शर्मा, गौरव गर्ग, भरतलाल शर्मा, सविता गौतम, कुसुमलता, सचिन कुमार, अनूप कर्दम, शिवम् गौतम आदि लोग मौजूद रहे.!











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!