धौलाना: फैक्ट्री से कॉपर तार चोरी करने वाले पांच गिरफ्तार, 618 किलो तार व असलहा बरामद












हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद के थाना धौलाना पुलिस ने फैक्ट्री से कॉपर तार चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस ने 618 किलो कॉपर तार और चोरी का माल बेचकर कमाए 7,500 रुपए बरामद किए हैं। साथ ही घटना में इस्तेमाल ट्रैक्टर-ट्राली और अवैध असलहा भी बरामद किया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुस्ताक उर्फ मुस्ते पुत्र फैज मोहम्मद, शमशाद पुत्र फारूक, अनुज पुत्र सुंदर निवासीगण शादीपुर छिडोली थाना बादलपुर जनपद गौतम बुद्ध नगर, आसिफ पुत्र निज़ाकत और उस्मान उर्फ भूरे पुत्र साबिर निवासीगण कलछीना थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार कर लिया।

आपको बता दें कि थाना धौलाना क्षेत्र में स्थित सर्वोकोन फैक्ट्री से चोरों ने कॉपर का तार चोरी किया था। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे जिसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई कर मुकदमा पंजीकृत किया और सीसीटीवी के आधार पर मामले में छानबीन शुरू की। पुलिस ने शुक्रवार को मामले में लिप्त पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को पूठी मोड़ के पास से दबोचा है। घटना में आरोपी हिस्ट्रीशीटर भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जिनमें से मुस्ताक के खिलाफ सात, शमशाद के खिलाफ तीन, आसिफ के खिलाफ तीन, उस्मान के खिलाफ चार और अनुज के खिलाफ दो मुकदमे पंजीकृत हैं।

CCTV कैमरे व जीपीएस ट्रैकर लगवाने के लिए संपर्क करें: 8126293996











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!