
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ का टाउन हॉल बिजली घर मंगलवार की रात हाई टेंशन लाइन के केबल बॉक्स में फाल्ट होने के कारण ठप हो गया। इस दौरान कई मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई जिसके बाद टीम ने पेट्रोलिंग शुरू की और घंटों की मशक्कत के बाद फॉल्ट मिल सका। इस दौरान करीब दो घंटे तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही जिससे हापुड़ के मोहल्ला जवाहरगंज, कसेरठ बाजार, गोल मार्केट, आर्य नगर, चंडी रोड, पक्का बाग आदि इलाकों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)


























