हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु मतदान चौथे व अंतिम चरण में होगा जिसके लिए नामांकन प्रक्रिया 17 अप्रैल से शुरु होगा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रत्याशी नामांकन पत्र की प्रक्रिया को पूरा करने में जुटे हैं और धन राशि बैंक में जमा करने हेतु बैंक के बाहर भीड़ लगी है। हालत यह है कि सड़क पर लम्बी लाइन लगी है। बैंक चालान जमा कराने वालों ने मुंह तो ढक रखा है परन्तु सोशल डिस्टेंसिंग कोई पालन नहीं हो रहा है। यह वीडियो हापुड़ के गढ़ रोड पर स्थित स्थित इलाहाबाद बैंक के बाहर की है जहां चालान जमा करने वाले कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का खुला उल्लंघन कर रहे हैं।
प्लम्बर और समरसेबिल लगवाने के लिए संपर्क करे: 9811511213, 8800771632:
























