
👁 0 views Views
2.20 करोड़ की लागत से 11 सड़कों की होगी मरम्मत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लोक निर्माण विभाग 2.20 करोड़ रुपए की लागत से 11 सड़कों की मरम्मत करेगा। सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाया जाएगा जिससे क्षेत्र वासियों को राहत मिलेगी। अब लोक निर्माण विभाग बदरखा से बिहुनी मार्ग, गढ़ अब्दुल्लापुर मार्ग से रामपुर न्यामतपुर होते हुए मेला मार्ग, सिंभावली टोडरपुर मार्ग, वैटकुटी से चांदनेर आदि मार्गों की मरम्मत कराएगा। अधिशासी अभियंता शैलेंद्र सिंह का कहना है कि लिंक मार्गों को गड्ढामुक्त करने के लिए विभाग की ओर से टेंडर निकाले गए थे। इन टेंडरों की सभी प्रक्रिया पूरी हो चुकी हैं। जल्द ही लोगों को गड्ढामुक्त सड़कें मिलेंगी।
99 स्टोर हापुड़ सदर बाजार में हर माल 99/- रुपए में: 8191820867






























