
पिलखुवा पहुंचे डॉ. प्रवीण तोगड़िया का स्वागत
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): नगर के लाला आनंद स्वरूप बाल मुकन्द धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में हिन्दू जागरण सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के संस्थापक अध्यक्ष डा. प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि वर्तमान दौर में हिन्दू समाज अनेक स्तरों पर चुनौतियों से घिरा हुआ है। उन्होंने बताया कि देश ही नहीं, बल्कि विश्व के कई हिस्सों में हिन्दुओं को अपनी पहचान, संस्कृति और आस्था की रक्षा के लिए सतर्क और संगठित रहने की आवश्यकता है। डा. तोगड़िया ने कहा कि समाज तभी सुरक्षित रह सकता है, जब वह जागरूक होकर एकजुटता के साथ आगे बढ़े। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सामाजिक चेतना फैलाने के साथ धर्म और संस्कृति के संरक्षण में अपनी भूमिका निभाएं।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010































