
👁 0 views Views
युवक पर फायरिंग करने वाले को दबोचा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बाबूगढ़ पुलिस ने ग्राम श्यामपुर जट्ट निवासी कर्मवीर सिंह पर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने की घटना में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया है।आरोपी गांव शाहपुर जट का अशोक है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
CCTV कैमरे व जीपीएस ट्रैकर लगवाने के लिए संपर्क करें: 8126293996



























