
चार जनवरी को होने वाली किसानों की महापंचायत स्थगित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): रिलायंस पावर प्रोजेक्ट से संबंधित महाराणा संग्राम सिंह किसान कल्याण समिति ने 4 जनवरी को गांव बझेड़ा खुर्द में महापंचायत का आयोजन किया था जिसे एसडीएम से मुलाकात के पश्चात स्थगित कर दिया गया है। अब समिति के पदाधिकारी, क्षेत्रवासी, किसान आगे की रणनीति तय करने में लगे हैं।
समिति के अध्यक्ष मंगू सिंह राणा ने बताया कि भूमि बचाने के संघर्ष में किसानों पर कई फर्जी मुकदमे दर्ज किए गए हैं जिससे वह मानसिक और आर्थिक दबाव का सामना कर रहे हैं। हापुड़ और गाजियाबाद के विभिन्न थानों में दर्ज मामलों से कई किसानों पर दो दर्जन से अधिक मुकदमे चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि अधिग्रहण निरस्त होने के बावजूद उच्चतम न्यायालय के आदेशों का पालन नहीं किया गया। किसानों को अब तक न्याय नहीं मिला है। ऐसे में उन्होंने 4 जनवरी को गांव बझेड़ा खुर्द में महा पंचायत का आयोजन किया था जिसे फिलहाल स्थगित करने का फैसला लिया गया है। अब डीएम से मुलाकात कर आंदोलन के आगे की रणनीति तय की जाएगी।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com























