
अवैध निर्मित बिल्डिंग का हवा में अतिक्रमण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पास के कस्बा बाबूगढ़ में एक बहु मंजिला व्यवसायिक भवन हापुड़–पिलखुवा विकास प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराए बिना ही दिन रात तेजी से बन रहा है।
बाबूगढ़ में कृष्ण विहार कॉलोनी है जो प्राधिकरण से स्वीकृत कॉलोनी नहीं है इस कॉलोनी में होने वाले निर्माण पूरी तरह अवैध है। अब सड़क किनारे एक बहु मंजिला व्यवसायिक भवन का निर्माण तेजी से हो रहा है। भवन निर्माण में भूतल पर तो अतिक्रमण है परंतु भूतल के मुकाबले हवा में कई गुना अतिक्रमण है। भवन टू रोड के एक कोने पर स्थित है और भवन के दोनों और चार-पांच फुट का अतिक्रमण हवा में हो रहा है। व्यवसायिक भवन के निर्माण में बेनामी रकम का इस्तेमाल होने के साथ ही निर्माण सामग्री पर लगने वाले जीएसटी कर की भी चोरी हो रही है।
नगर उपभोक्ता संघ ने सूबे के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सरकार का ध्यान कर चोरी की ओर आकर्षित किया है।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216

























