
पिलखुवा: जिम में दो भाइयों ने युवक पर किया डंबल से हमला
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की मोहन नगर कॉलोनी में दबंगों ने एक युवक पर डंबल से वार कर दिया। इस दौरान पीड़ित घायल हो गया जिसके सिर में काफी ज्यादा चोट आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। मामले की जांच शुरू कर दी। पीड़ित ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
पिलखुवा के चंडी मंदिर के पास स्थित मढेया जाटान निवासी कपिल चौधरी ने बताया कि वह मोहन नगर कॉलोनी स्थित जिम में वर्जिश करते हैं। मामला शुक्रवार की सुबह का है जब वह एक्सरसाइज कर रहे थे। तभी दो भाइयों ने उन पर डंबललों से वार करना शुरू कर दिया। इस दौरान कपिल घायल हो गया जो जमीन पर गिर गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। मामले की जांच शुरू कर दी।
रेडवुड क्लॉथिंग पर लगी है स्टॉक क्लीयरेंस सेल: 9690080808






























