
एक ही परिवार के चार सदस्यों पर छेड़छाड़ का आरोप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ कोतवाली के आनंद विहार में रहने वाले एक परिवार के चार सदस्यों पर महिला के साथ छेड़छाड़ करने तथा अंग वस्त्र फाड़ने का आरोप लगा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस रिपोर्ट में आनंद विहार की रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया है कि उनके पड़ोस में रहने वाले एक परिवार का मुखिया व उसके बेटे उसके प्रति बुरी नजर रखते हैं और अश्लील हरकतें करते हैं। आरोप है कि उन्होंने घर में घुसकर छेड़छाड़ की और अंग वस्त्र फाड़ दिए। पुलिस जांच कर रही है
हापुड़ में खुल गई है “SIP ABACUS ACADEMY”: 6396456731 || पक्का बाग, हापुड़

























